जयंत चौधरी और अखिलेश यादव (Photo Credits-ANI Twitter)
जयंत चौधरी और अखिलेश यादव (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    लखनऊ: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार 3 फरवरी को दादरी में चुनाव प्र्रचार के दौरान कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) और चुनाव आयोग (ECI) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), RLD प्रमुख जयंत चौधरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने दी। 

    एएनआई के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर पुलिस ठाणे में यह शिकायत दर्ज की गई है। जिसमें अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, समाजवादी पार्टी के दादरी उम्मीदवार राजकुमार भाटी, सपा के गौतम बौद्ध नगर प्रमुख इंद्र प्रधान समेत 400 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

    आरोप के मुताबिक, गुरुवार रात को ग्रेटर नोएडा में विपक्षी दल के दोनों नेता बड़ी संख्या में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र आए थे।

    पता हो कि, यूपी में सात चरण में चुनाव होने वाले है। जो 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होगा। समाजवादी पार्टी और रालोद भाजपा और अन्य दलों के खिलाफ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

    रैलियों और रोड शो पर 11 फरवरी तक प्रतिबंध

    गौरतलब है कि, चुनाव आयोग ने कोविड -19 के बढ़ते मामलो के मद्देनजर राजनीतिक दलों के चुनावी रैलियों को निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन मामलों की संख्या कम हो गई है, जिसके बाद आयोग ने अपने कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है। हालांकि, रैलियों और रोड शो पर 11 फरवरी तक प्रतिबंध है। जबकि, चुनाव आयोग ने पार्टियों को अभी के लिए अधिकतम 1,000 लोगों के साथ शारीरिक बैठक करने की अनुमति दी है।