अयोध्या: पूर्वाश्रम की अपनी माता जी का आशीर्वाद लेकर देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) के तीन दिवसीय दौरे से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अयोध्याधाम में रामलला (Ram Lalla) का दर्शन-पूजन किया।
शुक्रवार सुबह सीएम का हेलीकॉप्टर अयोध्या के रामकथा पार्क उतरा। यहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सीएम ने हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। इसके बाद सीएम का काफिला स्थानीय टेढ़ी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा।
अस्पताल में सुविधाओं की जानकारी ली
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में सुविधाओं, दवाइयों और इलाज की स्थितियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वार्ड में मरीजों से भेंटकर हाल-चाल जाना तो एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर दुलार भी किया। गौरतलब है कि दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम योगी का अयोध्या का यह दूसरा दौरा है।
श्री राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण
#UPCM @myogiadityanath ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री जी ने मंदिर का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। pic.twitter.com/N6KtevlA5e
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 6, 2022
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।