Congress MLA Aditi Singh's big attack on Priyanka Gandhi, said- Mrs Vadra did politics only on agricultural laws

    Loading

    लखनऊ: कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा हमला बोला है। कृषि कानूनों को लेकर प्रियंका द्वारा दिए बयान पर पलटवार करते हुए अदिति ने कहा, “कृषि कानून विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी। उसे एक समस्या है जब कानून (कृषि कानून) निरस्त कर दिए गए हैं। वह क्या चाहती है? उसे स्पष्ट रूप से कहना चाहिए। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं। अब उनके पास राजनीतिकरण के लिए मुद्दे नहीं हैं।”

    वहीं प्रियंका द्वारा लखीमपुर खीरी मामले पर प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र को लेकर रायबरेली विधायक ने हमला बोलते हुए कहा, “जहां तक लखीमपुर और अन्य मुद्दों की बात है तो प्रियंका गांधी ने हमेशा इसका राजनीतिकरण किया। लखमीपुर घटना की सीबीआई जांच चल रही है, सुप्रीम कोर्ट इस पर संज्ञान ले रहा है. अगर वह संस्थानों पर भरोसा नहीं करती है, तो मुझे समझ में नहीं आता कि वह किस पर भरोसा करती है?”

    ज्ञात हो कि, 2019 लोकसभा चुनाव से अदिति ने बगावती सुर अपनाये हुए हैं। वह लगातार प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस आलाकमान पर हमला करती रहती है। हाथरस, उन्नाव, लखीमपुर खीरी मामले पर कांग्रेस ने जिस तरह का आचरण अपनाया था उसको लेकर अदिति ने खूब आलोचना की थी।