priyanka gandhi
File Pic

    Loading

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) में हर राजनीतिक पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है। वहीं नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने यूपी चुनाव के दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों (Congress star campaigners) की सूची जारी कर दी है। 30 नेताओं की सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं का नाम शामिल है।

    कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, गुलाब नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपिंदर सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्सीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपिन्दर सिंह हुड्डा, मोहम्मद अजरुद्दीन, राशिद अल्वी, हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार समेत कई नेता शामिल हैं।

    यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जहां पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके अलावा दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को मतदान, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान, चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान, पांचवे चरण के लिए 27 फरवरी को मतदान, छठे चरण के लिए 3 मार्च को मतदान और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा।