
प्रयागराज : जिले के करछना थाना क्षेत्र के (Karchhana Police Station ) अंतर्गत आने वाले गांव में एक आदिवासी लड़की (Tribel Girl) के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang Rape ) का मामला सामने आया है। गांव के ही दूसरे समुदाय के लड़कों ने लड़की के साथ गैंग रेप किया और फरार हो गए। घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पीड़ित की हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पीड़िता के परिवारवालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी अनुसार, करछना थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय लड़की मंगलवार की शाम शौच करने घर से बाहर गई थी। तब दूसरे समुदाय के लड़कों ने उसे पकडा और उसके साथ बारी बारी रेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की को बेहोश देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की छोटी बहन ने घरवालों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके ए वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।
पीड़िता के परिवारवालों की शिकायत पर गांव के दो युवाओं इरफान और गुलफाम के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति निर्माण हो गई है। जिसे देखकर पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त लगाया है। यमुनापार थाना के एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि, पीड़िता का बयान दर्ज कर और आगे की कार्रवाई की जा रही है रहे।