उत्तर प्रदेश में हैवानियत: ढ़ाई साल की बच्ची से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

    Loading

    मैनपुरी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। महज ढ़ाई साल की बच्ची (2.5 year girl) के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल इस घटना से पीड़िता के परिजन सदमें में हैं।  वह प्रसाशन से न्याय की मांग कर रहे हैं। 

    जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मौनपुरी (Maunpuri) के किशनी थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। यहां के जगमोहन यादव नाम के शख्स ने महज ढ़ाई साल की बच्चे के साथ दुराचार किया। जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार किया।  

    SP मैनपुरी, कमलेश दीक्षित ने बताया कि किशनी थाना अंतर्गत एक 2.5 साल की बच्ची के साथ कल दुराचार की घटना कारित हुई। सूचना मिलने के बाद हमने तुरंत बच्ची का मेडिकल कराया। मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी जगमोहन यादव को गिरफ़्तार कर लिया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।