
लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के बहराइच हाईवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक सड़क हादसे को देखने के लिए जमा हुई भीड़ को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, 15 लोग घायल हो गए हैं।
UP | An accident took place between a car and a scooty on Bahraich road in Pangi Khurd village of Chowki Rajapur area. Some people gathered on the road, during which a truck ran over the people standing on the road. 4-5 people died. 10-15 people were injured: Lakhimpur police pic.twitter.com/R92TQpetum
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 28, 2023
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सदर की चौकी राजापुर क्षेत्र के गांव पनगी खुर्द में बहराइच रोड पर करीब 7:45 बजे स्कूटी और कार की टक्कर हुई थी, जिसमें एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे देखने के सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हुई थी। इसी दौरान लखीमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (UP 31 E 8749) ने लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, करीब 10-15 घायल हो गए। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने 8 से 10 लोगों की मौत होने की बात कही है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारीयों ने कहा कि जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने तथा जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 28, 2023
सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने तथा जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।