nashik-accident-chalisgaon-nandgaon-road-accident-farmer-died-on-the-spot
File Photo

    Loading

    उन्नाव: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव जिले (Unnao district) के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गयी और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रक चालक का अस्पताल (hospital) में इलाज चल रहा है।   

    अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) शशि शेखर सिंह ने बताया कि शनिवार रात उन्नाव से शुक्लागंज जा रहा ट्रक शेखपुर नहर के पास शांति नगर मोहल्ला निवासी आसमा (45) और उसके बेटे आरिफ (22) को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर पर लगे खंभे से टकरा गया।  

    ASP ने बताया कि घटना में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया सभी बिंदुओं पर जांच के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आवश्यक औपचारिकता पूरी करके दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    बताया जा  रहा है कि कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते ट्रक चालक का नियंत्रण खो गया। जिसके चलते यह घटना हो गई फिलहाल पुलिस ने इस बात की पुष्टी नहीं की है।  मामले की जांच की जा रही है। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम का महौल है। स्थानीय लोगों में इस एक्सीडेंट को लेकर आक्रोश है।