यूपी के लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 5 की मौत, 7 घायल

    Loading

    लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में एक बड़ा सड़क हादसा (major road accident) हो गया। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील क्षेत्र में भीरा रोड पर मंगलवार तड़के एक एसयूवी कार सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसने के कारण पलट गई और खाई में गिर गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए. कार में 12 लोग सवार थे।

    हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के घर में मातम का माहौल है। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि लखीमपुर खीरी के भीरा रोड पर चार पहिया वाहन पलटने से पांच लोगों की मौत हो गयी।  घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।