लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एट थाना क्षेत्र में हाईवे पुल के समीप कोटरा रोड पर दिनदहाड़े लड़की की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर किसी ने हत्या की है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना कर स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस सेल की टीम को भी जांच में लगा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राम लखन डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की 21 वर्षीय छात्रा रोशनी पुत्री मान सिंह सोमवार को परीक्षा देने के लिए गई थी। परीक्षा ख़त्म होने के बाद वह करीब बारह बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान कोटरा रोड हाईवे पुल के किसी बाइक सवार ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पुलिस को एक तमंचा भी मिला है। जिससे लगता है कि उसी तमंचा से छात्रा को गोली मारी गई।
#Horrific A very painful incident happened in UP's Jalaun. Roshni Ahirwar was 22 years old Dalit girl student. She used to come from the village to study in college. A first year graduation student, she was returning home when two bike borne assailants shot her. pic.twitter.com/N5mpjuTTLJ
— The Dalit Voice (@ambedkariteIND) April 17, 2023
कालेज की ड्रेस में सड़क पर खून से लथपथ पड़ी छात्रा की सांसे चल रही थी। उसे आनन फानन जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।दिनदहाड़े हुए इस हमले से लोगों में डर का माहौल है। यह हत्या किस वजह से की गई यह अभी तक साफ नहीं है। स्थानीय पुलिस के अलावा एसपी डा. ईरज राजा ने घटनास्थल का मुआयना किया।
इस घटना को लेकर पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार का घेराव किया है। घटना की तस्वीर शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार ~ अपराध-ही-अपराध।
भाजपा सरकार ~ अपराध-ही-अपराध pic.twitter.com/tgO3aGO8no
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 17, 2023
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द कातिल की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन का सीडीआर भी निकाल रही है।