मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, नूडल्स फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 5 की मौत, दर्जनों घायल

    Loading

    नई दिल्ली: हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जी हां मुजफ्फरपुर में एक बहुत बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। बतादें कि यहां नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत मौत हो गई है। वही इस हादसे में कई लोग घायल भी है। अब इस हादसे का पता चलते ही वहां बचाव और राहत का कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि स्थिति गंभीर है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अब तक 5 लोगों के मृत्यु की खबर सामने आयी है।  

    कई लोग भी घायल

    जानकारी के मुताबिक, आज यानी रविवार को बेला औद्योगिक क्षेत्र  में स्थित कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ। दरअसल बॉयलर फट गया। इससे 5 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों भी घायल हो गए हैं। मौके पर एसपी-डीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। इस हादसे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

    5 किलोमीटर तक हादसे की आवाज 

    बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई।ये हादसा इतना बड़ा था कि धमाके के कारण पास ही स्थित एक आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसी वक्त मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक कम से कम 12-15 लोग अंदर थे। इससे जुड़ी आगे की जानकारी आना बाकी है।

    इलाके में मचा हड़कंप 

    आपको बता दें कि हादसे के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसी बीच फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।