लखनऊ. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार यहां की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के आलमबाग में पुरानी रेलवे कॉलोनी में एक मकान गिरने से बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर प्रशासन मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।
#WATCH | Lucknow, UP | The roof of a house collapsed in the Old Railway Colony of Anand Nagar area. Five members of the family were rescued from the debris and taken to the hospital where doctors declared them dead: DCP East Hridesh Kumar pic.twitter.com/ai8zyI2VOw
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 16, 2023
जी हां, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल यहां एक यहां एक मकान गिर गया। वहीं इस मकान के मलबे में दबने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, बचाव टीम मलबे में दबे अन्य लोगों को निकालने में जुटी है। यह हादसा लखनऊ के आलमबाग में हुआ है। यह भी है कि मकान पूरी तरह से जर्जर हो चुका था।
#WATCH | Lucknow, UP | Five people died after the roof of a house collapsed in the Old Railway Colony of Anand Nagar area. SDRF and Police have reached the spot to carry out rescue operations. pic.twitter.com/9V6CjFihTk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 16, 2023
मामले पर लखनऊ DCP हृदेश कुमार ने बताया कि, आनंद नगर इलाके की रेलवे कॉलोनी में छत गिरने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई। परिवार के 5 लोगों को मलबा हटाकर, रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी मृत्यु हो चुकी है।