Nand Gopal Nandi

Loading

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Nand Gopal Gupta Nandi) ने समस्त प्रदेशवासियों को रंगोत्सव के पावन पर्व होली (Holi) की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मंत्री नन्दी ने कहा कि होली का त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे और समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

होली के रंग अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। इसे और मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी और नैतिक कर्तव्य है। रंगों और खुशियों से लबरेज यह पर्व हमें आपसी भाईचारे और प्रेम-सौहार्द को बढ़ाने की सीख देता है। मंत्री नन्दी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे समरसता, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनें। सामाजिक बुराईयों, विषमताओं, कुरीतियों और नकारात्मकता का दहन कर नई सोच, आचरण और उमंग के साथ होली का स्वागत करें।

आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन

मंत्री नन्दी ने कहा कि होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।