File Photo
File Photo

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ प्रदेश की योगी सरकार सख्त हो गई है। यहां सरकार माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई कर रही है। सरकार ने माफिया और मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की है। मऊ पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी, विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले को भगोड़ा घोषित कर दिया है।  यह जानकारी मऊ  के एसपी अविनाश पांडेय ने दी। 

     उल्लेखनीय है कि, उनके खिलाफ यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि हाल ही में विधायक बने अब्बास अंसारी और उनकी मां अफसा अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए यूपी पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की थी, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका है। 

    गौरतलब है कि, कोर्ट की ओर से जारी गैर जमानती वारंट के बावजूद यह लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मऊ के तीन थानों की पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए मुख्तार के पैतृक आवास गाजीपुर समेत चार जगहों पर छापेमारी कर नोटिस लगा दिया है। जिसके बाउजूद भी मुख्तार का परिवार कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर पुलिस को चकमा देकर फरार है।