
अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smruti Irani) ने कांग्रेस (Congress) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) पर हमला बोला हैं. रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जिन लोगों ने केरल (Kerala) में पदाधिकारियों द्वारा गाय की हत्या करके इश्तिहार पूरे देश में छपवा दिया, वह अब गाय बचाने निकले हैं। यूपी की जनता इतनी भ्रमित नहीं है कि इन्हें माफ कर दे। जो दोगलापन कांग्रेस दिखा रही है जनता उनकी सच्चाई जानती है।”
Those who captured lands of UP farmers never returned it…who got advertisements published after brutal killing of cows by their officials in Kerala. Do you think people will forgive them?: Union Min Smriti Irani on Cong leader Priyanka Gandhi’s ‘Gai Bachao, Kisan Bachao’ yatra pic.twitter.com/Tg0fhr0FI5
— ANI (@ANI) December 27, 2020
प्रियंका गांधी केनिकाली गाय बचाओ, किसान बचाओ यात्रा
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में गाय बचाओ, किसान बचाओ यात्रा निकाली है। इस यात्रा के माध्यम से वह राज्य के अंदर गायों की मौत और कृषि कानूनों पर हो रहे किसान आंदोलन को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस के तमाम नेता राज्य भर में प्रदर्शन कर रहें हैं।
स्मृति ईरानी अपने संसदीय अमेठी के दौरे पर हैं। रविवार को वह छतोह प्रखंड के हाजीपुर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान वह महिलाओं के बीच बैठी रहीं और कार्यक्रम के बाद उन्होंने महिलाओं से समस्याएं पूछी और उसके निराकरण का भरोसा दिया। ईरानी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना की।
कांग्रेस की असलियत जनता से छुपी नहीं
ईरानी ने कहा, “जिन लोगों ने स्वयं किसानों की जमीन हड़प कर आज तक कब्जा जमाया है और जिन लोगों ने केरल में अपने पदाधिकारियों के माध्यम से गौमाता की निर्मम हत्या करके पूरे देश में उसका इश्तेहार छपवा दिया उनकी असलियत छिपी नहीं है।”
उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश की जनता इन लोगों को माफ करने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की जनता यह अच्छी तरह जानती है कि गौमाता के संरक्षण में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कितना काम किया है। जनता यह भी जानती है कि गौमाता की हत्या करने का उत्सव कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के पदाधिकारियों ने मनाया है।”
2024 में रायबरेली खाली करवा देंगे
इसके पहले ईरानी ने शनिवार को आयोजित एक सभा में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस कान खोल कर सुन ले, क्षेत्र की जनता प्रताड़ित नहीं होना चाहती और अगर भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित या अपमानित करने का दुस्साहस करोगे तो याद रखो 2024 में रायबरेली की भी सीट खाली करवा देंगे।”
ग़ौरतलब है कि, 2017 में मोदी सरकार ने जानवरों के अवैध कारोबार और क़त्लखानों पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके विरोध में केरल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सारे आम गाय को बीच सड़क पर काट दिया था. इसके बाद उसके पोस्टर पूरे देश में लगाया. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था.