File Pic
File Pic

    Loading

    उत्तर प्रदेश : हर साल दशहरे (Dussehra) के मौके पर पूरे देश में रावण (Ravana ) का पुतला जलाया जाता है। रावण को बुराई का प्रतिक माना जाता है। दुनिया में कुछ ऐसी जगह भी है। जहां रावण की पूजा की जाती है, लेकिन आप यह जानकर बेहद हैरान होंगे कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी एक ऐसा मंदिर है। जहां पर आज के दिन रावण की पूजा की जाती है। 

    दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर में रावण का एक मंदिर बेहद सुर्खियों में बना हुआ है। इस मंदिर की खासियत यह है कि ये सिर्फ साल भर में सिर्फ एक बार खुलता है और वो भी आज यानी दशहरा के दिन। जहां एक तरफ लोग दशहरा वाले दिन जब असत्य पर सत्य की जीत पर रावण का पुतला जलाकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ रावण के इस मंदिर के पट खोल कर रावण की पूजा की जाती है। 

     रावण को क्यों पूजते हैं लोग

    जहां एक तरफ रावण को बेहद अहंकारी माना जाता है। तो वहीं यह भी सच है कि रावण शक्तिशाली होने के साथ प्रकांड विद्वान पंडित होने के साथ शिव और शक्ति का साधक था। यही वजह है कि कानपुर में रावण के मंदिर के पट दशहरा के दिन खुलते हैं। इस दिन लोग रावण के मंदिर जाकर बल, बुद्धि, दीर्घायु और अरोग्यता का वरदान मांगते हैं।