train
Pic : ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मेरठ. वैसे तो हम सभी ने ट्रेन में सफ़र किया है। बात ट्रेन कि हो तो हम सभी को पता है कि ट्रेन या रेल का इंजन ही बाकी बोगियों को खींचता है। लेकिन मेरठ में आज हुई ट्रेन में एक आगजनी कि घटना के बाद इसकी बोगियों को सवार यात्रियों द्वारा खींचते देखा गया। दोस्तों ये सोचना और इस दृश्य को देखना दोनों ही बड़ा अजीब है। लेकिन मनुष्य है ही ऐसी चीज़, ये खतरनाक और विपरीत परिस्थितियों में लगन, श्रम और एकता से चाहे तो पर्वत भी उखाड़ फेंके।

    अद्भुत साहस को दिखाता विडियो 

    आज ऐसा ही एक विडियो हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिसमे मेरठ (Meerut) में एक पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) के कोच में आग (Fire)लगने से मौजूद यात्रियों ने खुद दो बोगियों को धक्का मारते हुए उसे इंजन से अलग कर दिया।

    ये थी घटना 

    दरअसल आज सुबह मेरठ (Meerut) में एक पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) के कोच में आग (Fire) लग गई। यह हादसा मेरठ शहर से 18 किमी दूर दौराला स्टेशन पर हुआ है। सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन मेरठ के दौराला स्टेशन पर खड़ी हुई थी। अचानक ट्रेन के कोच में धुंआ उठने लगा।

    बस इतना देखना था कि बोगियों में बैठे हुए यात्री और स्टेशन के आसपास मौजूद लोगों ने एक दसरे की मदद करनी शुरू की। इसके साथ ही अद्भुत एकता की मिसाल देते हुए, एक साथ मिलकर इंजन के पीछे लगे दोनों बोगियों को ठेलते या धक्का मरते हुए, उन्हें इंजन से अलग किया।

    घटना के समय  सुबह  कोहरा पड़ रहा था। उस वक़्त सहारनपुर से दिल्ली जानी वाली पेसेंजर ट्रेन दौराला स्टेशन पर रुकी थी। तभी इसमें यात्री भी सवार होने लगे। ठीक इसी दौरान यात्रियों में अचानक अफरा-तफरी मच गई। जिस बाबत सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने जल्द ही  मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया। रेलवे के अनुसार ट्रेन में इंजन ओर दो यात्री कोच में आग लगी थी।