Akhilesh Yadav
File Photo: ANI

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। सभी दल अपने हिसाब से तैयारी में जुटे हुए हैं। वैसे सूबे में प्रमुख मुकाबला बीजेपी (BJP) बनाम समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ही नजर आ रहा है। चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के विरोध में मोर्चा बनाने में जुटे अखिलेश यादव की टीम लगातार बढ़ रही है। इन सब के बीच रविवार को सपा चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद (Chandrasekhar Azad) की मुलाकात की खबर है। इन दोनों की मुलाकात के बाद आजाद समाज पार्टी के गठबंधन का हिस्सा बनने की अटकलें तेज है। 

    ज्ञात हो कि चंद्रशेखर ने अखिलेश से मुलाकात पर सीधा जवाब नहीं दिया है। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वह बीजेपी के विरुद्ध तैयार हो रहे गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं। साल 2017 में सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद भीम आर्मी और चंद्रशेखर चर्चा में आए थे। 

    उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हाथरस, बुलंदशहर, बिजनौर सहित आसपास के क्षेत्रों में चंद्रशेखर और उनकी पार्टी का प्रभाव है। अखिलेश लगातार छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। ऐसे में सपा को आजाद समाज पार्टी का साथ मिलने के बाद कितना फायदा होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।