varanasi
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार यहां के वाराणसी (Varanasi) के जयप्रकाश नगर कालोनी में शराब पीने के लिए मना करना कुछ शराबियों को इतना नागवार गुजरा की उन्होंने इसके लिए साफ़ मना करने वाले BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। उक्त घटना बीते बुधवार रात की है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची सिगरा थाना पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इस बाबत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में BJP नेता का बेटा भी बुरी तरह घायल हो गया है।

    घटना के अनुसार, सिगरा थाना अंतर्गत जय प्रकाश नगर कॉलोनी में पशुपति नाथ सिंह (71) का मकान है। वहीं बगल में ही देसी और अंग्रेजी शराब का एक ठेका भी है। वहीं रात 8 बजे ठेके पर कुछ युवक शराब पीकर आपस में गाली-गलौज करते हुए भाजपा नेता के घर के दरवाजे पर पहुँच गए। जब इस पर पशुपति नाथ और उनके बेटे राजन सिंह (45) ने मना किया। इसी बीच नशे में धुत दो युवकों से उनका विवाद हो गया। 

    मोहल्ले के कुछ लोग एकत्रित हुए और युवकों की पिटाई कर दी। जिससे वे भाग निकले। वहीं वे कुछ ही देर में छह बाइक से 15-16 की संख्या में युवक आए लेकिन मोहल्ले में लोगों की संख्या अधिक होने के कारण चले गए। रात साढ़े आठ बजे के बाद 40 से 50 की संख्या में हॉकी, डंडे और रॉड से लैस होकर आए और पिता-पुत्र पर जमकर टूट पड़े।

    वहीं सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पशुपति नाथ ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। इस घटना में उनका बेटा राजन सिंह भी अधमरा हो गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। गौरतलब है कि, पशुपतिनाथ सिंह 2012 में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।