Ravi Kishan
Ravi Kishan(Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटर यहां 676 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। बताना चाहते हैं कि इस फेज में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सहित आधे दर्जन मंत्री मैदान में हैं। इसी बीच गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने ‘राम राज्य’ बनाने का फैसला किया है। यूपी में बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतेगी।

    ज्ञात हो कि गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में मतदान ऐतिहासिक होगा। बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। अब यूपी की जनता ने यहां ‘राम राज्य’ बनाने का फैसला कर लिया है। 

    रवि किशन का दावा-

    उन्होंने कहा कि भाजपा दावे नहीं कर रही है। दावे वो लोग करते हैं जो झूठ की राजनीति करते हैं। उत्तर प्रदेश में 70 साल में जो काम नहीं हुए हैं वो पिछले 5 साल में हुए हैं। हम गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटें जीतेंगे।

    गौर हो कि इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन में उत्साह है। ये आम लोगों की जागरूकता का प्रमाण है कि जनता अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक है। 9 जनपदों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि भाजपा को वोट दें। हम 80% से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी।