up-election

    Loading

    नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Elections 2022) के लिए कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों (UP Congress Candidate List) की पांचवी लिस्ट आज जारी कर दी है। जारी की इस लिस्ट में कांग्रेस ने तीन महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है । 

    गौरतलब है कि कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया। वहीं 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था। इसके अलावा तीसरी लिस्ट में 37 महिलाओं को टिकट दिया गया। वहीं कांग्रेस ने इस सूची में लखनऊ की तीन सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों का एलान किया है।

    एक ख़ास बात यह है कि, कांग्रेस ने अपनी इस पांचवी लिस्ट में इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम विकास दुबे कांड (Vikas Dubey Encounter) में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी देवी की मां गायत्री तिवारी (Gayatri Tiwari) का है। गायत्री तिवारी को कानपुर की कल्याण पुर सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने पुरवा से उरुषा राणा, लखनऊ पश्चिम से सहाना सिद्दीकी, लखनऊ उत्र से अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जु, लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी, लंभुआ से विनय विक्रम सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

    गौरतलब है कि शायर मुनव्वर राणा (Munavvar Rana) की बेटी उरुषा राणा (Urusha Rana)को लखनऊ की पूर्वा सीट से इस बार टिकट दिया गया है। उरुषा राणा ने हाल ही में उन्नाव सीट से निर्दलीय पर्चा भरा था। लेकिन अब उन्हें कांग्रेस ने पुरवा सीट से अपना उम्मीदवार नामित किया है।