Munawwar Rana

Loading

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां लखनऊ में मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munavvar Rana) की तबीयत बहुत बिगड़ गई है।  फिलहाल उन्हें ICU में एडमिट किया गया है। वहीं मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने सभी लोगों से प्रार्थना की अपील की है। 

मिली जानकारी के अनुसार मुनव्वर राणा की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई है।  उन्हे लखनऊ के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है।  जहां उनकी हालत फिलहाल गंभीर है।  वहीं उनकी बेटी सुमैया ने वीडियो बनाकर पिता की खराब सेहत की जानकारी दी।  इस विडियो में उन्होंने कहा कि, काफी दिनों से मुनव्वर राणा की तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन अब ज्यादा खराब होने पर उन्हे फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

वेंटिलेटर सपोर्ट पर राणा 

डॉक्टरी जांच और सीटी स्कैन में आया कि,उनके गॉल ब्लैडर में कुछ दिक्कत है जिसके चलते उसकी सर्जरी की गई।  तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उसके बाद वह वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर चले गए।  सुमैया ने अपने वीडियो में लोगों से पिता के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करने की अपील की है। 

सुमैया ने इस विडियो में कहा कि पिछले तीन दिनों से उनके की तबीयत ज्यादा खराब है।  राणा फिलहाल डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में हैं और उनका इलाज चल रहा है।  सुमैया की मानें तो डॉक्टर ने कहा है कि पापा के लिए अगले 72 घंटे काफी मुश्किल हैं।  डॉक्टर लगातार उनकी तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं।  उम्मीद है कि पापा जल्द ही ठीक हो जाएंगे। 

जानें मुनव्वर राणा को 

जानकारी दें कि, मुनव्वर राणा देश के प्रसिद्ध शायर और कवि हैं, उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी भाषाओं में वे लिखते हैं और इसमें उनकी अच्छी पकड़ है।  मुनव्वर ने कई अलग शैलियों में अपनी गजलें प्रकाशित की हैं।  उनको उर्दू साहित्य के लिए 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) और 2012 में शहीद शोध संस्थान द्वारा माटी रतन सम्मान (Maati Ratan Samman) से सम्मानित किया गया था।  वहीं उन्होंने लगभग एक साल बाद अकादमी पुरस्कार लौटा दिया था।  साथ ही बढ़ती असहिष्णुता के कारण कभी भी भी कोई सरकारी पुरस्कार स्वीकार नहीं करने की भी कसम ली थी।