UP News, Meerut News, Meerut hadsa, 6 Kanwariyas died in Meerut, UP Police
Pic Source: Social Media

Loading

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार की रात एक भयानक हादसा हो गया। यह हादसा करंट लगने से हुई। करंट की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की मौत हो गई, जिसमें 10 लोग झुलस गए। इस हादसे का जिम्मेदार ग्रामीणों ने बिजली विभाग को ठहराया है। हादसे से आक्रोशित कांविड़यों ने जाम लगाकर जम कर हंगामा किया। 

हादसा मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के रोली चौहान गांव में हुआ। मेरठ के डीएम दीपल मीना ने बताया कि ये सभी कावंड़िया हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए थे। ये डीजे के साथ थे। 11 KV की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिसकी वजह से डीजे में करंट उतर आया। जिसमें 6 लोगों की  मौत हो गई थी। 10 कावंड़ियां झुलस गए थे। जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर थी।  सभी का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है।

मरने वालों में के नाम हिमांशु, प्रशांत, महेंद्र, लखमी और मनीष बताए जा रहे हैं। हिमांशु और प्रशांत दोनों सगे भाई हैं। तीसरे सगे भाई विशाल की हालत गंभीर है। सभी मृतक राली चौहान गांव के ही रहने वाले हैं। घटना के समय तक पांच लोगाें की जान जाने की खबर है। सूचना ये भी है एक की इलाज के दौरान मौत हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।