yogi
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली/वाराणसी. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से मिल रही खबर के अनुसार, यहां के नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav 2023) के पहली चरण की वोटिंग आज गुरुवार को शुरू हो चुकी है। इस बाबत आज राज्य के CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सुबह-सुबह अपना मतदान किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील भी की। जानकारी दें कि, निकाय चुनाव के 13 मई को नतीजे आएंगे। 

गौरतलब है कि, नगर निगम का चुनाव ईवीएम मशीन से कराया जा रहा है। जबकि नगर पंचायतों के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं। मतदान को लेकर पुलिस और पीएससी के साथ पैरामिलिट्री को भी तैनात किया गया है।

बता दें कि, पहले चरण में नगर पालिका अध्यक्ष की 104 में से 103 सीटों पर होगा चुनाव। नगर पालिका अध्यक्ष पद की 1 सीट पर हो चुका है निर्विरोध चुनाव। नगर पालिका सदस्य की 2776 सीटों में से 2740 चुनाव होगा। नगर पालिका सदस्य की 36 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है। वहीं नगर पालिका परिषद में पहले चरण में 8214 मतदान स्थल और 2566 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 

इधर नगर पालिका परिषद में पहले चरण में 3912656 पुरुष मतदाता और 3550071 महिला मतदाता हैं। 103 नगर पालिका अध्यक्षों के लिये 1069 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 2740 नगर पालिका परिषद के लिये 14862 उम्मीदवार फिलहाल मैदान में हैं।

वहीं मतदान के बाद आज CM योगी ने कहा कि, ” नगर निकाय के चुनाव के प्रथम चरण का आज मतदान प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश में 4।32 करोड़ से अधिक मतदाता भाग ले रहे हैं और वह नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए मतदान करेंगे। प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को सकुशल कराने की सारी व्यवस्थाएं की हैं। मुझे विश्वास है कि यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। मतदान हमारा कर्तव्य है जिसका बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए इसलिए मेरी प्रदेश के मतदाताओं से अपील है कि मतदान अवश्य करें।” 

वहीं इस UP निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान 37 जिलों के 10 नगर निगमों, 103 नगर पालिकाओं और 276 नगर पंचायतों में आज वोट डाले जा रहे हैं। वहीं मामले बाबत राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने बताया कि, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आज सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा।