TikTok applied for an export license in China to complete the deal in the US
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: एक समय था, जब चीनी ऐप टिकटॉक (TikTok) भारत (India) में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता था। लोग इस ऐप में अपने शार्ट वीडियो बनाकर शेयर करते थे। यह उनके लिए मनोरंजन का जरिया बन गया था। कई लोगों ने तो टिकटॉक वीडियो बनाकर बहुत नाम कमाया और अपनी ज़िंदगी में बहुत आगे भी बढ़े। लेकिन, भारत सरकार (Indian Government) ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत से कई सारे चीनी ऐप्स बैन (Chinese Smartphone Apps Ban) कर दिए गए थे। जिसमें टिकटॉक भी शामिल था। लेकिन, अब ऐसी खबर है कि टिकटॉक भारत में वापस आने वाला है। 

    टिकटॉक बैन होने के बाद देश में बहुत विवाद भी हुआ था। बहुत से युवाओं की मांग थी कि, इस ऐप को वापस लाया जाए। जबकि आज भी बहुत से लोग चाहते हैं कि, टिकटॉक भारत में वापस आ जाए। ऐसे में अब उन लोगों के लिए अच्छी खबर आई है कि, टिकटॉक भारत में वापस आ सकता है। हालांकि, भारत सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 

    दरअसल, कुछ महीने पहले, टिकटॉक की कंपनी बाइटडांस (Bytedance) मुंबई की एक कंपनी से बात कर रही थी कि, किस तरह टिकटॉक (TikTok) को भारत में दोबारा लॉन्च किया जाए। अब, एक बड़ी ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग कंपनी, स्काइस्पोर्ट्स (Skyesports) ने दावा किया है कि, टिकटॉक भारत में वापस आ रहा है। अनुमान है कि, एक बार फिर भारत में लोग इस शॉर्ट वीडियो ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे। 

    सूत्रों के अनुसार, स्काइस्पोर्ट्स (Skyesports) के सीईओ, शिव नंदी (Shiv Nandy) ने बयान दिया है कि, ये कन्फर्म हो गया है कि, टिकटॉक (TikTok) भारत में एक बार फिर वापसी कर रहा है। शिव नंदी की मानें तो अगर ऐसा हुआ तो वीडियो गेम BGMI भी 100% भारत में वापसी करेगा। वहीं, कुछ महीनों पहले एक ET रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, Bytedance हीरानन्दानी ग्रुप से बात कर था, कि वो भारत में इस वीडियो शेरिंग प्लेटफॉर्म को वापस लेकर आएं। हालांकि, भारत सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।