Nokia 3210 (2024) is about to launch in india
नोकिया 3210 (2024)

2.4 इंच का TFT LCD डिस्प्ले और QVGA रिजॉल्यूशन जैसे नए फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है Nokia 3210 (2024), FM Radio और MP3 Player, YouTube Shorts, News, Weather Updates को भी करता है सपोर्ट

Loading

नई दिल्ली: Nokia 3210 (2024) को 25 वर्षों बाद एक बार फिर लॉन्च किया गया है। नए Nokia 3210 फोन में मॉनिकर (Moniker) दिया गया है। इस बार Nokia 3210 को काफी सारे आकर्षक कलर ऑप्शन (Colour Options) के साथ लाया गया है। इस फोन में 2.4 इंच की TFT LCD स्क्रीन भी दी गई है। फोन में 2 मेगापिक्सल का मेन कैमरा (Main Camera) दिया गया है, जो फोन के रियर साइड में है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0 का भी ऑप्शन है। इस फोन की अधिक जानकारी जानने के लिए आगे दी गई जानकारी को पढ़े… 

Nokia 3210 (2024) के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले की बात की जाएं तो, इस फोन में 2.4 इंच की TFT LCD स्क्रीन दी गई है। यह फोन QGVA रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके रियर साइड में 2 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें LED फ्लैश भी है। यह फोन S30+ सिस्टम पर ऑपरेट करता है। प्रोसेसर के रूप में इस फोन में Unisoc T107 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 128GB का स्टोरेज है और 64MB रैम है। External Storage के लिए इसमें 32 जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।    
 
Nokia 3210 (2024) में Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट है और 3.5 हेडफोन जैक भी है। इस फीचर फोन में 1,450 mAh की बैटरी है। नोकिया कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 9.8 घंटे का टॉकटाइम हो सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB टाइप-सी पोर्ट है। यह फोन FM Radio और MP3 Player को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा भी इस फोन में काफी सारे अन्य फीचर्स भी शामिल हैं। इसमें क्लासिक स्नेक गेम भी दिया गया है। YouTube Shorts, News, Weather Updates जैसे क्लाउड ऐप्स को भी यह फोन सपोर्ट करता है।

Nokia 3210 (2024) Price
इस फोन की कीमत की बात की जाए तो यूरोपियन देशों में इसकी कीमत करीब 89 यूरो हो सकती है और भारत में इसकी कीमत लगभग 8,000 रुपये हो सकती है, हालांकि अभी इस बात की कोई भी आधिकारिक जानकारी हमें प्राप्त नहीं है। कंपनी द्वारा इस फोन को जर्मनी, स्पेन और UK जैसे देशों के मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है और भारत, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका जैसे देशों के मार्केट में इसे लॉन्च किया जाना बाकी है। इस फोन में Grunge Black, Y2K Gold, Subba Blue जैसे कलर ऑप्शन्स मिल सकते है।