लुक-कैमरे के मामले में नहीं है पीछे, परफॉर्मेंस में भी है आगे

    Loading

    नई दिल्ली: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट Reno सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Reno सीरीज के तहत Reno 6 5G को पेश किया है। ऐसे में अब सबके दिमाग में यह सवाल दौड़ रहा होगा कि यह स्मार्टफोन कैसा होगा, इसके फीचर्स कैसे होंगे, क्या यह फोन खरीदने लायक है या नहीं, लुक और डिज़ाइन अट्रैक्टिव है या नहीं? इस तरह के कई सवाल आपके मन में आ रहे होंगे,तो चलिए आपको आपको बताते हैं Oppo Reno 6 5G के रिव्यू के बारे में…

    Reno 6 5G डिजाइन – लुक

    इस स्मार्टफोन का लुक बहुत ही शानदार है। साथ ही रियर पैनल मैट फिनिश वाला है। इसकी ख़ास बात यह है कि इस पर रौशनी पड़ने पर ये स्मार्टफोन कलर भी बदलता है। यह फोन ओने हैंड यूज़ है, लकिन टास्क नहीं परफॉर्म कर सकते हैं। बैक पैनल थोड़ा स्लिपरी भी है। इसमें आपको हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। वहीं फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है और नीचे की तरफ पतला बेजल है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट एज डिज़ाइन दिया गया है। 

    ओवरऑल यह फोन डिवाइज़ और लुक के मामले में एक दम परफेक्ट है। 

    Oppo Reno 6 5G – डिस्प्ले 

    इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें एडेप्टिव रिफ्रेश रेट का विकप्ल नहीं दिया गया है। इसके डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डिस्प्ले में चारों तरफ पतले बेजल्स दिए गए हैं। फास्ट और स्मूथ स्क्रॉलिंग होती है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन ब्राइट है, कलर के मामले में भी यह पीछे नहीं है। 

    Oppo Reno 6 5G – बैटरी 

    इस स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह आधे घंटे में फोन को लगभग पूरा चार्ज करने में सक्षम है। हालांकि बैटरी बैकअप को और भी ज़्यादा अच्छा किया जा सकता था। नॉर्मल यूज में ये फोन एक दिन चल सकता है, जबकि हेवी यूज़ करने पर यह शाम तक डिस्चार्ज हो जाएगा। 

    Oppo Reno 6 5G – कैमरा 

    Oppo Reno 6 5G में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। जिसका प्राइमरी लेंस 64MP का है, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है और 2MP का माइक्रो सेंसर है। इसका प्राइमरी कैमरे बेहद शानदार है, इसका परफॉर्मेंस आपको पसंद आएगा। यह कम रोशनी में थोड़ा स्ट्रगल करता है, लेकिन इसका नाइट मोड काफी अच्छा है। अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से भी अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं, लेकिन थोड़ी डीटेल्स की कमी रह जाती है। वहीं इस स्मार्टफोन का कैमरा पोर्ट्रेट मोड में भी ठीक ठाक काम कर लेता है। मैक्रो लेंस में थोड़ी फोकस करने में समस्या आई है। 

    वीडियो की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन का फीचर दिया गया है। इसमें फुल एचडी वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। साथ ही इसमें 4K रिकॉर्डिंग का भी ऑप्शन है, लेकिन यहां आपको थोड़ा मायूस होना पड़ेगा। वीडियो के लिए इसमें बोके फ्लेयर वीडियो मोड भी है जिससे पोर्ट्रेट वीडियोज में इफेक्ट्स डाल सकते हैं।

    अब बात करें सेल्फी कैमरा की तो यहां 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिसमें आपको पोर्ट्रेट मोड का ऑप्शन मिलता है। साथ ही इसमें आपको कई तरह के फिल्टर्स भी मिल जाएंगे , जिसकी मदद से आप और भी खूबसूरत फोटो ले सकते हैं। 

    ओवरऑल इस स्मार्टफोन का कैमरा शानदार है।

    Oppo Reno 6 5G – परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर 

    इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 900 चिपसेट दिया गया है। जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इस प्रोसेसर को यह सेग्मेंट के लिए बेहतर नहीं कहा जा सकता। इसके साथ दिया गया सॉफ्टवेयर जो है उसमें काफी प्री लोडेड ऐप्स दिए गए हैं। Android 11 बेस्ड कंपनी का अपना कस्टम स्किन दिया गया है। मल्टी टास्किंग से लेकर डेली टास्क में ये फोन अच्छा परफॉर्म करता है। साथ ही इसमें आप गेम भी खेल सकते हैं। एक ऐप से दूसरे ऐप्स में आप आसानी से स्विच कर सकते हैं। वहीं इसका लोडिंग टाइम कम है। गेमिंग ऐप के साथ अगर आप कई सारे ऐप्स यूज़ करते हैं तो फोन थोड़ा स्लो हो सकता है।

    Oppo Reno 6 5G- ओवरऑल 

    Oppo Reno 6 5G स्मार्टफोन के ओवरऑल रिव्यू की बात करें तो, यह स्मार्टफोन काफी शानदार है। इसका लुक भी काफी आकर्षक है। कैमरा भी किसी मामले में पीछे नहीं है। प्रोसेसर और बैटरी को और बेहतर किया जा सकता था। हाथ में लेने से यह फोन आपको iPhone 12 जैसा फील देने में सक्षम है।       

    Oppo Reno 6 5G- रेटिंग 

    इसकी आज तक रेटिंग 8/10 है।