Asteroid-af8
Representational Image

    Loading

    नई दिल्ली: हाल ही में आई बड़ी खबर अनुसार, पृथ्वी पर एक खतरा मंडरा रहा है। जिसे लेकर नासा ने अलर्ट भी किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतरिक्ष में कई ऐसे एस्ट्रोयड (क्षुद्रग्रह) हैं जो हर हफ्ते पृथ्वी के काफी करीब से गुजरते हैं, लेकिन यह बात भी सच है कि उनमें से सभी पृथ्वी के लिए खतरा पैदा नहीं करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे एस्ट्रोयड होते है जो धरती के लिए विनाशकारी भी साबित हो सकते है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

    जानें क्या कहता है नासा 

    दरअसल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ऐसे एस्ट्रोयड को संभावित रूप से खतरनाक बताती है, जो यदि पृथ्वी से उनकी दूरी 8 मिलियन किलोमीटर से कम होती है। नासा ने हाल ही में बताया कि गत कुछ दिनों के भीतर 6 क्षुद्रग्रह पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरे, हालांकि इनमें से कोई भी संभावित रूप से खतरनाक नहीं थे। हालांकि, पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र के संपर्क में आने के कारण इन एस्ट्रोयड्स की दिशा बदल सकती थी और ये पृथ्वी की ओर लुढ़क सकते थे, जो खतरनाक साबित हो सकता है। 

    नासा ने किया खुलासा

    ऐसे में अब नासा ने खुलासा किया है कि एक और एस्ट्रोयड पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जी हां दरअसल अब नासा ने Asteroid 2023 CY1 नाम के क्षुद्रग्रह को लेकर अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक पृथ्वी से इस एस्ट्रोयड की निकटम दूरी सिर्फ 1.7 मिलियन किलोमीटर (लगभग 1056331.03 मील) होगी। एस्ट्रोयड पहले से ही पृथ्वी की ओर आ रहा है, जिसकी गति 23967 किलोमीटर प्रति घंटा है। नासा के अनुसार, Asteroid 2023 CY1 क्षुद्रग्रहों के अपोलो समूह से संबंधित है, जो 1862 के अपोलो एस्ट्रोयड के नाम पर नामित पृथ्वी के निकटम क्षुद्रग्रहों का एक समूह है, जिसे 1930 के दशक में जर्मन खगोलविद कार्ल रेनमुथ द्वारा खोजा गया था।

    क्या होता है एस्ट्रोयड

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन करके वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। 

    एस्ट्रोयड का आकार करीब 50 फीट चौड़ा और 111 फीट लंबा

    नासा सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड पर अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नजर रखता है और संभावित खतरे को देखते हुए समय-समय पर अलर्ट जारी करता है. अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह एस्ट्रोयड का आकार करीब 50 फीट चौड़ा और 111 फीट लंबा है। एक एस्ट्रोयड के ऑर्बिट की गणना उसके सूर्य के अण्डाकार पथ को देखकर की जाती है, जो नासा के NEOWISE टेलीस्कोप और इसके नए सेंट्री II एल्गोरिथ्म जैसे विभिन्न टेलीस्कोपों के लिए सबसे उपयुक्त बैठता है। अब देखना यह होगा की क्या वास्तव में यह एस्ट्रोयड धरती से टकराएगा?