आज है ‘विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस’, जानें इसका महत्व

    Loading

    नई दिल्ली: पूरी दुनिया में हर साल 2 दिसंबर को ‘विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस’  मनाया जाता है। इस दिवस को शुरू करने के पीछे एक खास उद्देश्य है, आपको बता दें कि पूरी तरह कंप्यूटर और तकनीक के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। कंप्यूटर और तकनीन संबंधी ज्ञान सभी लोगों तक पहुंचाना ये इसके पीछे का उद्देश्य था। आज ‘कंप्यूटर साक्षरता दिवस’ के अवसर पर जानते है इससे जुडी कुछ खास बातें…. 

    डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा

    विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस भारतीय प्रोफेशनल कॉरपोरेशन एनआईआईटी(NIIT) द्वारा शुरू किए गया था। इसे साल 2001 में मान्यता प्रदान की गई थी। बता दें, विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस NIIT के 20वें स्मरणोत्सव को दर्शाता है। इस डिव को मानना हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।  दुनिया में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने और डिजिटल विभाजन को कम करने के लिए हर साल 2 दिसंबर को विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया जाता है। 

    दुनिया पहला कंप्यूटर 

    ब्रिटिश गणितज्ञ और मैकेनिकल इंजीनियर चार्ल्स बैबेज ने दुनिया के पहला कंप्यूटर का आविष्कार किया। वहीं, इनके विचारों ने कंप्यूटर के आविष्कार के लिए रास्ता बनाने में मदद की थी। आज दुनिया में सभी लोगों के लिए कंप्यूटर कार्य करने का महत्वपूर्ण साधन बन गया है। आज छोटे से लेकर बड़े तक सभी कार्य कंप्यूटर द्वारा चंद पलों में पूर्ण किये जाते है। 

    कंप्यूटर का महत्व

    दुनिया में शायद ही कोई इंसान हो जो कंप्यूटर के बारे में न जानता हों। आज के समय में कंप्यूटर का हर क्षेत्र में जबरदस्त योगदान है। इसके साथ-साथ वर्तमान समय में यह लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण अस्तित्व बन चुके हैं। समय-समय पर कंप्यूटर की लेटेस्ट तकनीक से कई विकास भी हुए हैं। जो सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तनों में से एक है।

    आज कंप्यूटर तेज और आसानी से सुलभ हो जाते हैं और हम लोगों को पलक झपकते ही सभी जरूरी सूचना उपलब्ध कराते हैं। कंप्यूटर मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इस प्रकार इनका प्रसार किया जाना चाहिए कि लोग इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें और लेटेस्ट तकनीक के साथ अपने जीवन का पोषण कर सकें। हालांकि, आमतौर पर सभी छात्रों को इसकी जरूरत है। धीरे-धीरे कंप्यूटर की आवश्यकता भी बढ़ रही है।

    टेक्नोलॉजी में वृद्धि के साथ-साथ कंप्यूटर साक्षरता भी महत्वपूर्ण है। घरों में कंप्यूटर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। कंप्यूटर साक्षरता कंप्यूटर प्रोग्राम और कंप्यूटर से जुड़े अन्य अनुप्रयोगों का उपयोग करने का साधन है। डिजिटल साक्षरता के बारे में बच्चों को शिक्षित करना वास्तव में महत्वपूर्ण है।

    कंप्यूटर में साक्षरता का अर्थ कंप्यूटर को कैसे ऑपरेट किया जाए, यह महत्वपूर्ण है। आज शिक्षा के क्षेत्र में  कंप्यूटर साक्षरता होना बेहद जरुरी और महत्वपूर्ण है। विश्वभर में डिजिटलाइजेशन हो रहा है। ऐसे में हम सबके लिए कंप्यूटर का ज्ञान हासिल करना आवश्यक है।