घर के बाद ‘नागिन’ निया शर्मा ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

सीरियल 'काली' के जरिए निया ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अदाकारा शर्मा सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में अहम किरदार में दिखाई दी।

Loading

मुंबई: टीवी की खूबसूरत ‘नागिन’ यानी निया शर्मा (Nia Sharma) लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपने लिए एक शानदार घर खरीदी है। निया का ये घर मुंबई के पॉश इलाके में स्थित है। इस खबर के बाद अदाकारा निया को लेकर और एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीवी की नागिन ने खुद इसकी पुष्टि की है। निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इसके साथ अदाकारा ने अपने फैन्स को नई महंगी कार खरीदने की जानकारी भी दी है। निया का  पोस्ट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने वोल्वो एक्ससी 90 डी5 इंस्क्रिप्शन (Volvo XC 90 D5 Inscription ) गाडी खरीदी है, जिसकी कीमत 80 लाख से 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अदाकारा के पोस्ट किए हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अदाकार वोल्वो एक्ससी 90 डी5 इंस्क्रिप्शन पर से कवर हटा रही हैं। निया ने ब्लैक कलर की वोल्वो एक्ससी 90 डी5 इंस्क्रिप्शन कार खरीदी है। आप भी देखें- 

 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

निया शर्मा ने कार खरीदने की जानकारी देते हुए लिखा, ‘आप अपने जीवन की खुशियां नहीं खरीद सकते, लेकिन आप कार खरीद सकते हैं। मुझे लगता है वह लगभग एक जैसी ही चीजें होती हैं।’ सोशल मीडिया पर टीवी सेलेब्स से लेकर उनके फैन्स तक खूब कमेंट कर रहे हैं। अदाकारा को कार खरीदने की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें, नए साल की शुरुआत में निया ने घर खरीदने के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘आखिरकार मुझे अपने सपनों का घर मिल ही गया… हैप्पी 2021’ 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

 

सीरियल ‘काली’ के जरिए निया ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अदाकारा सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में अहम किरदार में दिखाई दीं। ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से निया को अलग पहचान मिली और उन्होंने कभी मूड कर नहीं देखा।