Supply inspector and clerk also came under Corona's stubbornness

Loading

‘संपूर्ण लॉकडाउन’ के तीन दिन शेष कम नहीं हो रहा संक्रमण

ठाणे. ठाणे में बीते एक सप्ताह से कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे थे. सोमवार और मंगलवार को इसमें कमी देखी गई थी. परन्तु बुधवार को फिर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 400 के पार पहुँच गया. कोरोना संकट का सामना कर रहे स्वास्थ्य विभाग के लिए इस समय सबसे चिंता की बात है कि संक्रमितों मरीजों के मौत का आंकड़ा कम होता नजर नहीं आ रहा है, बुधवार को एक दिन करीब 17 संक्रमितों की मौत दर्ज की है. 

लिहाजा प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते फैलाव को रोकने के लिए 2 जुलाई से तक़रीबन 25 लाख से अधिक आबादी वाले ठाणे शहर को ‘संपूर्ण लॉकडाउन’ कर रखा है. यह लॉकडाउन 12 जुलाई की सुबह 7 बजे तक रहने वाला है और इसमें अब सिर्फ तीन दिन ही शेष हैं, लेकिन कोरोना का संक्रमण कम होता नजर नहीं आ रहा है.  बहरहाल ठाणे शहर में बुधवार को 24 घंटे के भीतर करीब 410 नए संक्रमित मरीज पाए गए है.  यहां 17 मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज की गई. जबकि ठाणे मनपा क्षेत्र में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 11705 हो गई है. मृतकों की संख्या 430 है. जो कि जिला प्रशासन से अभी भी 19 कम है. जिला प्रशासन द्वारा दिए जा रहे आंकड़ों में ठाणे मनपा क्षेत्र में कुल मृतकों की संख्या 449 है. 

54 फीसदी संक्रमित मरीज हुए ठीक 

बुधवार को 68 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे और इस प्रकार वर्तमान में ठीक होकर घर पहुंचने वाले मरीजों का आंकड़ा 6 हजार 245 हो गया है, जो कुल मरीजों की तुलना में 54 फीसदी है. वर्तमान में प्रत्यक्ष में 5030 मरीज शहर के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. अभी तक कुल 54 हजार 610 लोगों की टेस्टिंग हुई है, जिसमें से 54 हजार 394 लोगों की रिपोर्ट आयी है. 

शहर के मध्य परिसर नौपाड़ा और कोपरी में एक बार फिर बढ़े मरीज 

बुधवार को शहर के मध्य क्षेत्र परिसर के अंतर्गत आने वाले नौपाडा-कोपरी प्रभाग समिति में सर्वाधिक 97 मरीज पाए गए हैं. जबकि दूसरे स्थान पर 84 मरीजों के साथ शहर का मध्य हिस्सा घोड़बंदर रोड के अंतर्गत आने वाले माजीवाड़ा-मानपाडा प्रभाग समिति और तीसरे क्रमांक पर कलवा प्रभाग समिति है. यहाँ पर 24 घंटे में 56 नए मरीज मिले हैं. वर्तक प्रभाग समिति चौथे स्थान पर जहाँ पर 54 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं. इस प्रकार माजीवाड़ा-मानपाड़ा, कलवा और नौपाडा-कोपरी परिसर में फिर से मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ना प्रशासन के लिए चिंता की बात है. पिछले कुछ दिनों से हॉटस्पॉट बन चुके मुंब्रा में 10 और वागले प्रभाग समिति में 13 कोरोना के संक्रमयत मिलने से प्रशासन और यहाँ के रहिवासियों के लिए राहत की बात माना जा रहा है.  

प्रभाग समिति निहाय मिले मरीजों की संख्या

प्रभाग समिति   –    नए मरीज  –  कुल मरीज 

1) माजिवडा-मानपाड़ा      –  84 – 1368

2) वर्तकनगर                  –  51 – 1040

3) लोकमान्य सावरकर नगर-  39 – 1771

4) नौपाडा-कोपरी               –   97 – 1924

5)उथलसर                       –   36 – 1161

6) वागले                          –  13 – 1444 

7) कलवा                         –   56 – 1480

8) मुंब्रा                            –  10 – 1004

9) दिवा                           –   23 – 477

10) अन्य क्षेत्र                   –   01 – 36

कुल                          –     410 – 11750