Covid-19: Scientists have managed to find possible sequence of symptoms

Loading

 मरीजों की संख्या 360 

दरबार में जन्मदिन की पार्टी मनाना बना चर्चा का विषय

उल्हासनगर. उल्हासनगर में कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं  ले रही है. शनिवार को प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, उल्हासनगर के 30 व रविवार को 25 लोगों की कोरोना की  पॉजिटिव रिपोर्ट आने से अब उल्हासनगर शहर में कोरोना रोगियों की संख्या 360 हो गई है. कैम्प क्रमांक 5 स्थित साईं वसणशाह दरबार से जुड़े 10 सेवाधारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अब हड़कंप मच गया है. 

जानकारी के अनुसार कैम्प नंबर 5 में उक्त  दरबार है, इनमें से एक संत का जन्मदिन 17 तारीख को मनाया गया था, लॉकडाउन होने के बावजूद संत के जन्मदिन समारोह में  बड़ी संख्या में उनके अनुयायी इकठ्ठा हुए व देर रात तक जमकर जश्न मना गया था, अन्य जिलों के अलावा गुजरात के बड़ौदा से भी अनेक लोग जन्मदिन कार्यक्रम शामिल हुए थे. संत भी पॉजिटिव की सूची में है एवं उनका इलाज मुंबई के एक बड़े अस्पताल में चल रहा है.

उल्हासनगर कैंप 3 में सम्राट अशोक नगर के तीन निवासियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.  सम्राट अशोक नगर से सटे आनंदनगर के निवासी का भी  कोरोना मरीज निकला है. उल्हासनगर कैंप 3 के 35 सेक्शन एरिया के तीन व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. कैंप 3 के हीराघाट के एक व्यक्ति तथा  स्कूल नंबर 14 के पास दो व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.  इलाके में रहने वाले एक पुलिसकर्मी की पत्नी द्वारा इन दोनों को संक्रमित किए जाने की बात सामने आयी है. उल्हासनगर कैंप 4 के छत्रपति संभाजी महाराज चौक इलाके के चार व्यक्तियों एवं  कैंप 5 में रवींद्र नगर के एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. 

उल्हासनगर कैंप 2 में अमन टॉकीज क्षेत्र में से एक व कैंप 5 में गायकवाड़ पाड़ा के एक व्यक्ति मरीज निकला है,  यह व्यक्ति मुंबई मनपा का कर्मचारी है.  उल्हासनगर कैंप 2 में विक्रांत अपार्टमेंट के रहने वालों में 1 पॉजिटिव मिला है. एक दिन में  30 नए रोगियों के कारण उल्हासनगर में मरीजो की संख्या बढ़कर 360 हो गई है. 146 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं और 203 का इलाज चल रहा है, 11 लोगों की मौत हो गई है.

नए मरीज               25 

कुल मरीज             360 

ठीक हुए                146 

मृत                          11