उत्तर भारतीय आघाड़ी अध्यक्ष पद पर प्रवीण मिश्रा की नियुक्ति

Loading

भिवंडी. भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी द्वारा उत्तर भारतीय समाज को एकजुट कर पार्टी से जोड़ने हेतु भाजपा उत्तर भारतीय आघाड़ी शहर अध्यक्ष पद पर जनप्रिय युवा भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा की नियुक्ति की गई है. जनप्रिय युवा भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा को उत्तर भारतीय आघाड़ी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तर भारतीय समाज सहित शुभचिंतकों में अपार हर्ष व्याप्त है.

गौरतलब हो कि शहर स्थित प्रसिध्द शिक्षण संस्थान ग्लोबल इंग्लिश मीडियम जूनियर कालेज के चेयरमैन जनप्रिय युवा नेता प्रवीण जे मिश्रा को भाजपा पार्टी को मजबूत किये जाने हेतु भाजपा उत्तर भारतीय आघाड़ी जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी भिवंडी भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी द्वारा सौंपी गई है.

उत्तर भारतीय आघाड़ी का भिवंडी जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा नें पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सांसद कपिल पाटिल, विधायक महेश चौगुले, जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी, वरिष्ठ नगरसेवक सुमित पाटिल सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट किया है एवं पार्टी की मजबूती हेतु उत्तर भारतीय समाज को एकजुट किये जाने का भरोसा दिया है. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा का उत्तर भारतीय समाज द्वारा उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया जा रहा है.