भिवंडी में भाजपा ने जलाई बिजली बिलों की होली

  • महाविकास आघाडी सरकार जनता की घोर विरोधी : कपिल पाटिल

Loading

भिवंडी. भाजपा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एकजुट होकर जकात नाका स्थित स्वर्गीय आनंद दिघे चौक पर बिजली बिलों की होली जलाई गई. लोगों को सम्बोधित करते हुए भिवंडी लोकसभा भाजपा सांसद कपिल पाटिल एवं शहर जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने महाविकास आघाडी उद्धव ठाकरे सरकार को गरीबों की घोर विरोधी करार देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल में हुए लॉकडाउन के दौरान बिजली ग्राहकों की सहूलियत हेतु 3 माह के बिजली बिलों को माफ किये जाने का भरोसा महाराष्ट्र ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत नें किया था जो पूरा नहीं किया.

ऊर्जा मंत्री राऊत अब उपभोक्ताओं से  बिजली बिलों की अदायगी की बात कहकर अपने वायदे से मुकर रहे हैं. उक्त मौके पर सांसद कपिल पाटिल, जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कल्पना शर्मा, भाजपा शहर महिलाध्यक्षा ममता परमानी, उत्तर भारतीय आघाड़ी अध्यक्ष एड. प्रवीण मिश्रा, भाजपा शहर उपाध्यक्ष, नगरसेवक सुमित पाटिल, नगरसेवक श्याम अग्रवाल, नीलेश चौधरी, दिलीप कोठारी, शहर महासचिव एड. हर्षल पाटिल, राजू गाजेंगी, रवि सावंत, निष्काम भैरी, एड. प्रेषित जयवंत, कोंका मलेशम, विजय पांडेय, जियालाल गुप्ता, राजेंद्र वासम, बालमुकुंद शुक्ला, मोहन बल्लेवार, नन्दन गुप्ता, पीडी यादव, प्रितेश ठक्कर सहित भारी तादाद में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

गौरतलब हो कि भाजपा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी, सांसद कपिल पाटिल, विधायक महेश चौगुले की प्रमुख अगुवाई में जकात नाका स्थित स्वर्गीय आंनद दिघे चौक पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा महाविकास आघाडी सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए बिजली बिलों की होली जलाई गई. 

उक्त मौके पर लोकसभा सांसद कपिल पाटिल ने उद्धव सरकार को गरीब विरोधी करार देते हुए कहा कि उद्धव सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों के साथ घोर अन्याय कर रही है. वैश्विक महामारी कोरोना लॉकडाउन के दौरान उद्धव सरकार द्वारा गरीबों के हितार्थ कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया गया और संकटकाल में भी गरीबों को निःसहाय छोड़ा गया है.