Long-term exposure to air pollution increases the risk of death from corona: study

Loading

2408 हुए ठीक, 133 लोगों की गई जान

नवी मुंबई. मनपा के क्षेत्र में जून के महीने में कोरोना ने कहर बरपाया. जिसकी वजह से मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई. 1 जून से 30 जून के दौरान मनपा के क्षेत्र में कोरोना के कुल 4403 मरीज पाए गए थे. वहीं 2408 मरीज इस बीमारी को मात देकर अपने घर लौटे आए थे. जबकि इस बीमारी से 133 लोगों की मौत हुई थी. मई के महीने में मरीजों की संख्या 2204 थी. जिसमें से 1346 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए थे. जबकि इस बीमारी से 73 लोगों की जान गई थी. 

गौरतलब है कि नवी मुंबई महानगरपालिका के तहत आने वाले क्षेत्रों में 1 से 30 जून के दौरान कोरोना कोरोना पॉजिटिव के जो 4403 मरीज मिले थे. उस में सबसे अधिक मरीज ऐरोली विभाग में पाए गए थे. इस विभाग में जून के महीने में 813 मरीज पाए गए थे. जबकि कोपरखैरने विभाग में 734, नेरुल 662, घनसोली 617, तुर्भे 532, बेलापुर 414, वाशी 392 व दीघा विभाग में 239 मरीज मिले थे. जिसकी रोकथाम करने के लिए मनपा आयुक्त अण्णा साहेब मिसाल को 3 जुलाई की मध्य रात से 10 दिनों के लिए लॉक डाउन करने का निर्णय लेना पड़ा.

मरीजों में पुरुषों की संख्या अधिक

नवी मुंबई महानगर पालिका के क्षेत्र में जून के महीने में कोरोना पॉजिटिव के मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या अधिक पाई गई है. जून के महीने में मिले 4403 मरीजों में 2833 पुरुषों का समावेश है. जबकि इसमें महिलाओं की संख्या 1570 पाई गई है.

1 से 30 जून तक मिले कुल मरीजों का विवरण

विभाग           महिला      पुरुष

बेलापुर           154         260

नेरुल              235         427

वाशी              135         257

तुर्भे                207         325

कोपरखैरने      271         463

घनसोली         212         405

ऐरोली            285          528

दीघा              071          168

 -राजीत यादव