कपिल पाटिल फाउंडेशन ने की इमारत हादसा पीड़ितों की मदद

Loading

भिवंडी. जिलानी इमारत हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को भिवंडी लोकसभा भाजपा सांसद कपिल पाटिल ने पीड़ित परिजनों के पुनः घर बसाने के मुद्दे को लेकर मनपा प्रशासन से चर्चा कर मदद का भरोसा दिया है. भाजपा सांसद पाटिल द्वारा मृतक पीड़ित परिवारों  के परिजनों को 10 हजार रुपए नकद आर्थिक मदद सहित जरूरी खाद्य सामग्री वितरित की.

इस अवसर पर भाजपा शहराध्यक्ष संतोष शेट्टी, मनपा वरिष्ठ नगरसेवक व कपिल पाटिल फाउंडेशन अध्यक्ष सुमित पाटिल, मनपा विरोधी पक्ष नेता यशवंत टावरे, आरपीआई जिलाध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़, नौशाद खान, नगरसेवक के.के. टेलर, भाजपा महिला अध्यक्षा ममता परमानी, विजय पाण्डेय आदि उपस्थित थे.

पटेल मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम में जिलानी इमारत हादसे के पीड़ित परिवारों को 10 हजार आर्थिक मदद के साथ खाद्यान सामग्री का वितरण किया गया. भिवंडी लोकसभा भाजपा सांसद कपिल पाटिल ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा हर सम्भव मदद करेगी और मनपा प्रशासन से चर्चा कर पीड़ित परिवारों के लिए खाली जमीन पर इमारत निर्माण की मंजूरी दिलाई जाएगी.