Mahila Congress movement against fuel rate

    Loading

    ठाणे. लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों (Petroleum Products) को लेकर बुधवार को ठाणे शहर (Thane City) जिला महिला कमिटी (District Women’s Committee) की तरफ से ब्लॉक क्रमांक 5 कोपरी चांदनी कोलीवाडा स्थित स्वं.नारायण कोली चौक पर आंदोलन (Protest) कर अपना निषेध व्यक्त किया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्षा शिल्पा सोनोने ने कहा कि अब जनता के अच्छे दिन आने के बजाय मंहगाई के दिन आ रहे हैं।

    वर्तमान समय में गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल सहित अन्य जीवनावश्यक वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ रहा हैं। एक तरफ वैश्विक महामारी कोरोना ने लोगों का रोजगार छीना है और लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं केंद्र शासित भाजपा सरकार के नियोजन शून्य कार्यप्रणाली के कारण आम लोगों को मंहगाई की मार झेलनी पड़ रही हैं। इसलिए लोगों का ध्यान खींचने और जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नाना पटोले और महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा संध्याताई सव्वालाखे के आदेशानुसार ठाणे शहर जिला महिला काँग्रेस कमिटी की तरफ से सभी 12 ब्लॉक पर मोदी सरकार के विरोध में आंदोलन किया गया।

    इस आंदोलन में ठाणे महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव वसुधा गायकवाड़, शोभा कोली, लिलाताई समखेडकर, सोशल मीडिया प्रमुख कुमारी मानसी भाटकर, वंदना पाटिल, अरूना वाडेकर, नयन भाटकर, लक्ष्मी कोली, मिताली भाटकर, ठाणे युवक कांग्रेस के विनीत मोरे, स्वप्निल कोली, राजन भाटकर, विमल धुमाल, मोहीनी धुमाल, सुशिला दरेकर, सुनंदा सिनलकर, सरिता यादव, भुमी वाघ, सुनिता पोलेकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।