Thane Transport Service presented original budget of 458 crores

  • बस, प्रवासी संख्या बढ़ाने पर जोर

Loading

ठाणे. ठाणे परिवहन सेवा (Thane Transport Service) का वर्ष 2021-22 का 458 करोड़, 13 लाख का सालाना बजट (Budget) शुक्रवार को परिवहन समिति सभापति विलास जोशी (Committee Chairman Vilas Joshi) के समक्ष परिवहन व्यवस्थापक ज्ञानेश्वर ढेरे ने पेश किया।

बजट में इस बार यात्रियों को अच्छी सेवा के लिए बसों की संख्या बढ़ाने और परिवहन को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। साथ ही बजट में परिवहन के बेड़े में दिसंबर 2021 तक 350 नयी बसों को शामिल करने का दावा भी किया गया है।  साथ ही इस साल भी परिवहन समिति मनपा प्रशासन से 284 करोड़, 64 लाख रुपए अनुदान की मांग की है। जबकि बजट में 144 करोड़ 84 लाख का घाटा बताया गया है।

बजट में 350 नई बसें शामिल किये जाने का उल्लेख किया गया है। जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के माध्यम से 200, पीपीपी के आधार पर एमएमआरडीए द्वारा 100 इलेक्ट्रिक बसें और ठाणे महानगरपालिका द्वारा 50 बसों का समावेश है। जो इस साल के अंत में दिसंबर 2021 तक शामिल किया जा सकता है। इस प्रकार परिवहन के पास कुल 700 बसें होने की बात कही गई है। बसों के मरम्मत के लिए 13 करोड़, 84 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।  विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के प्रलंबित दावों के लिए 4 करोड़ 86 लाख, सेवानिवृत्ति होने जा रहे 157 कर्मचारियों के लिए 21 करोड़, 6 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।

इनमें से 18 करोड़ रुपए के राजस्व अनुदान की मांग की गई है। इनके अलावा बकाया उपदान व अवकाश वेतन के लिए 4 करोड़ रुपए भी अनुदान के रूप में माँगा गया है।  साथ ही डीजल और सीएनजी के लिए 48 करोड़, 62 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकारी करों में से 5 करोड़ 57 लाख, कर्मचारियों को उनका बकाया रकम देने के लिए 35 करोड़, 84 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।  इनमें भी 22 करोड़, 40 लाख रुपए का अनुदान मनपा प्रशासन से अपेक्षित है।  इस प्रकार परिवहन का कुल 458 करोड़, 13 लाख रुपए का बजट पेश किया गया है।  इस दौरान परिवहन समिति के सदस्य जय प्रकाश कोटवानी, अरुण पाटिल, पूजा वाघ, शमीम खान, प्रकाश पाटिल, नितिन पाटिल, मोहसिन शेख, नितिन पाटिल, सुरेश खोलते, विकास पाटिल, मिलिंद मोरे आदि मौजूद थे।