Women uproar against orchestral bars in Kalyan

  • महिलाओं ने संचालक को किया बार में बंद

Loading

कल्याण. कल्याण पूर्व विठ्ठलवाड़ी (Kalyan (East) Vitthalwadi) के नजदीक स्थित सत्यम बार (Satyam bar) के बाहर एकत्र होकर सैकड़ों स्थानीय महिलाओं ने हंगामा मचाया। इन महिलाओं ने संचालक को बार बंद करने पर मजबूर कर दिया।

कल्याण (पूर्व) के कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन (Kolsewadi Police Station) अंतर्गत आने वाले उक्त बार में रात के समय म्यूजिक की तेज आवाज और असामाजिक तत्वों (Anti-social elements) से परिसर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इन परेशानियों से तंग आये नागरिकों ने स्थानीय पूर्व नगरसेविका निर्मला रायबोले के साथ सोमवार की रात बार के बाहर एकत्र होकर हंगामा मचाया। महिलाओं ने कहा कि म्यूजिक की तेज आवाज से आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बार से निकलने वाले शराबी परिसर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए घूरते हैं। कोलसेवाड़ी पुलिस ने किसी अप्रिय घटना होने की आशंका को देखकर मौके पर पहुंच माहौल को शांत कराया। पुलिस ने बार संचालक को नियम पालन करते हुए बार संचालन करने को कहा। जिसके बाद महिलाओं की भीड़ वहां से हटी।