उत्तराखंड राज्य का खूबसूरत शहर देहरादून

Loading

उत्तराखंड (Uttrakhand) राज्य में स्थित देहरादून (Dehradun) भारत का बेहद सुंदर पर्यटन स्थल है। देहरादून उतराखण्ड राज्य की राजधानी है। देहरादून शहर का नाम दो अलग-अलग शब्दों ‘देहरा’  और “दून” से मिलकर बना है। देहरा का अर्थ है घर और दून का अर्थ हिमालय होता है। शिवालिक पहाड़ियों के बीच बसा देहरादून प्रतिवर्ष लाखों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पुराणों के अनुसार इसकी स्थापना कौरवों और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य ने की थी, इसलिए देहरादून को द्रोण का घर भी कहा जाता है। इसके पूर्व में गंगा और पश्चिम में यमुना नदी बहती है। रोमांच, आध्यात्म और सुंदरता से भरपूर देहरादून भारत के विकसित शहरों में से एक है। तो आइए जानते हैं यहाँ के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में…   

सहस्त्रधारा  (Sahastradhara)-

सहस्त्रधारा देहरादून में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इस स्थान पर झरने, गुफाएं, सीढियां और खेती की जमीन भी शामिल है। यह स्थान फोटोग्राफी, धार्मिक स्थल और पर्यटकों की पसंदीदा जगहों के लिए जाना जाता हैं। 

रॉबर्स की गुफा  (Robber’s Cave)- 

रॉबर्स गुफा एक प्राचीन अद्भुत गुफा है। इस 600 मीटर लंबी नदी की गुफा को यहां के स्थानीय लोग गुच्चुपानी के नाम से भी जानते हैं। रॉबर्स गुफा को दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस स्थान को गायब होने वाली धारा के रूप में भी जाना जाता है। कहते हैं कि इस स्थान का उपयोग ब्रिटिश राज्य के दौरान लुटेरे छुपने के लिए इस्तेमाल करते थे। 

टपकेश्वर मंदिर  (Tapkeshwar Temple)-

भगवान शिव को समर्पित टपकेश्वर मंदिर एक गुफा मंदिर है। यह मंदिर एक नदी के किनारे स्थित है। शिवलिंग मंदिर के मुख्य परिसर में स्थापित है, जिस पर लगातार छत से पानी टपकते रहता है। जिसे देखने के लिए लोगों की लम्बी भीड़ लगी रहती है। माना जाता है कि इस गुफा को गुरु द्रोणाचार्य ने बसाया था और यह द्रोण गुफा के नाम से भी प्रसिद्ध है।

मिन्ड्रोलिंग मठ  (Mindrolling Monastery)-

तिब्बत में निंगम्मा स्कूल के छह प्रमुख मठों में से एक मिन्ड्रोलिंग मठ की स्थापना वर्ष 1676 में रिग्जिन तेरदक लिंगपा के द्वारा की गई थी। जिसे बाद में वर्ष 1965 में भिक्षुओं के एक समूह के साथ खोचेन रिनपोछे द्वारा देहरादून शहर में फिर से बनवाया गया है। मिन्ड्रोलिंग मठ एक खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं, जहाँ सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं। कई सुंदर उद्यान, बड़े क्षेत्र, और एक स्तूप सभी मठों में स्थित है।