विशाखापट्टनम का लांबासिंगी है बेहद खूबसूरत, जानें यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल

Loading

दक्षिण भारत हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हुआ आया है। यह अपने समुद्री तट के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां की खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं है। दक्षिण भारत अपने लज़ीज़ पकवान के लिए भी दुनियाभर में लोकप्रिय है। यहां घूमने के लिए कई शहर है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे विशाखापट्टनम के लांबासिंगी बारे में, जहां का मौसम हमेशा ही सुहावना रहता है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि ठंड के मौसम में तो यहां बर्फबरी भी होती है, इसीलिए लांबासिंगी को ‘दक्षिण का कश्मीर’ भी बोला जाता है। तो आइए जानते हैं यहां के कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में…

कोंडाकरला बर्ड सैंक्चुअरी-

लांबासिंगी जंगली जीव-जंतुओं के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां मौजूद कोंडाकरला बर्ड सैंक्चुअरी बेहद ही खूबसूरत है। यहां आपको मन को मोह लेने वाली झील भी देखने को मिलेगी। जिसमें आप नाव की सवारी करते हुए पशु-पक्षियों को देख सकते हैं। यह बर्ड सैंक्चुअरी सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुला रहता है और इसका टिकट 10 रुपया प्रति व्यक्ति है।

थाजंगी जलाशय-

लांबासिंगी के पर्यटन स्थलों में सबसे प्रमुख है थाजंगी जलाशय। यह जलाशय शहर से लगभग 6 किमी की दूरी पर स्थित है। साथ ही यह पहाड़ियों के बीच में बसा हुआ है, जो सैलानियों के लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो ये जगह और भी आपके लिए परफेक्ट है। 

अन्नवरम मंदिर-

धार्मिक जगहों की बात करें तो आप यहां प्रसिद्ध मंदिर अन्नवरम मंदिर जा सकते हैं। रत्नागिरी पहाड़ी श्रृंखला में स्थित यह मंदिर बेहद ही खूबसूरत है। इस मंदिर को विशाखापट्टनम ही नहीं बल्कि पूरे आंध्र प्रदेश में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। मंदिर दर्शन के अलावा आपको यहां द्रविड़ शैली में निर्मित वास्तुकला भी देख सकते हैं।