सैलानियों के आकर्षण का केंद्र हैं भारत के ये अनोखे बाज़ार

Loading

हमारा भारत बहुत अद्भुत, अनोखा और खूबसूरत देश है। सुंदर नदियां, हिमालय और विशाल समुद्र हमारे देश की सुंदरता में चार-चाँद लगाने का काम करते हैं। वहीं ऐसी कई पुरानी मंदिर, मस्जिद और इमारते हैं, जो खुद में ही कई राज़ समेटे हुए है। तो आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा बताएँगे। ऐसे ही कुछ भारत के पुराने बाज़ार, जो आज भी सैलानियों के लिए आकर्षण का क्रेंद हैं। जो बेहद प्रसिद्ध हैं और वहाँ के सामान भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं। 

जोहरी बाज़ार-

पिंक सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान का जयपुर बेहद खूबसूरत शहर है। देश-विदेश से लोग यहाँ घूमने आते हैं और यहाँ की परंपरा की सरहाना करते हैं। यह शहर कई इतिहास को समेटे हुए है। यहाँ के किले और इमारतें दुनियाभर में प्रसिद्ध, लेकिन इनके अलावा भी कुछ प्रसिद्ध है तो वो है यहाँ का जोहरी बाज़ार। यहाँ सैलानियों की भीड़ हमेशा देखी जाती है। यहाँ आपको ज्वैलरी, फुटवियर, कपड़े और घर के सजावट के लिए ऐसे-ऐसे समान मिलेंगे जिसे आप ख़रीदे बिना रह ही नहीं सकते। साथ ही यहाँ पारंपरिक राजस्थानी की हर वो चीज़ मिलेगी जो किसी ना किसी इतिहास से जुड़ी होती हैं। 

मजनू का टिल्ला-

दिल्ली का मशहूर मजनू का टिल्ला बाज़ार पुरे देशभर में प्रसिद्ध है। इस बाज़ार के बारे में कहा जाता है कि यह लगभग 19 वीं शताब्दी से पहले से चला आ रहा है। इस बाज़ार में आपको तिब्बती हस्तशिल्प, चीनी वॉल हैंगिंग, पेंटिंग और ज्वैलरी के साथ कई ऐसे अनोखे चीज़ मिलेंगे, जिसे आज तक आपने देखा ना हो। ये बाज़ार सैलानियों के लिए प्रमुख स्थान है। देशवासियों के अलावा आपको यहाँ विदेशी भी खरीदारी करते हुए नज़र आ ही जाएंगे।

पानी पर तैरता मार्केट-

कश्मीर में आपको एक स्नोक्हा मार्केट देखने को मिलता है, जो पानी पर तैरता है। इसे इंग्लिश में फ्लोटिंग मार्केट कहा जाता है। यह दुनिया में दूसरा और भारत का एकमात्र पानी पर तैरता मार्केट है। यह हमेशा से ही सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यह मार्केट कश्मीर के डाल झील पर लगता है। इस मार्केट को लगभग दो शताब्दी पुराना माना जाता है।