राहुल-प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 203 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Loading

नोएडा. उत्तर प्रदेश में गुरूवार का दिन भी सियासी रूप से कांग्रेस (Congress) के नाम रहा। पुलिस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), दीपेंद्र सिंह हुड्डा, (Deependra Singh Hooda) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) समेत 153 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही इस एफआईआर में 50 अज्ञात लोग भी एफआईआर में शामिल हैं।

पुलिस ने IPC की धारा 188, 270 और संक्रामक रोग रोकथाम अधिनियम-1869 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय सिंह उर्फ लल्लू, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएल पुनिया, सचिन पायलट, गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय चौधरी, नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुद्दीन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री वीरेंद्र सिंह गुड्डू और जितिन प्रसाद समेत 153 कांग्रेस नेताओं को नामजद किया गया है। इसके अलावा एफआईआर में 50 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया हैं।

गौरतलब है कि हाथरस में गैंगरेप की शिकार हुई पीड़ित के इंसाफ के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दिल्ली से हाथरस निकले थे। लेकिन पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों का काफिला रोक दिया, जिसके बाद दोनों नेता अपने अन्य नेताओं के साथ पैदल ही 142 किमी हाथरस के लिए निकल पड़े। इस दौरान यूपी पुलिस ने उन्हें रोका और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। जिसमें राहुल गांधी को भी धक्का लगा और वह गिरते गिरते बचे। पैदल रास्ते में ही राहुल व प्रियंका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।