आज जिनका जन्म दिन है,  बुधवार 27 मई 2020

Loading

आज जिनकाजन्म दिन है- बुधवार 27 मई 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में आय में सुधार होगा। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। सत्ता का सुख प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नवीन कार्यो में उत्साह बना रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मित्र अथवा भाई का सहयोग आर्थिक लाभ होगा। वर्ष के अन्त में स्थान परिवर्तन होगा। यात्रा में कष्ट हो सकता है, शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन होगा। यात्रा में कष्ट होगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को आय में सुधार होगा। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। कर्क राशि के व्यक्तियोंको सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सुधार होगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पद और प्रभाव में वृद्धि होगी। नवीन कार्यो में उत्साह बना रहेगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मनोरंजन स्थल की सैर होगी। व्यर्थ वाद विवाद एवं शारीरिक श्रम अधिक करना होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सत्ता सुख मिलेगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को मांगलिक कार्यो में व्यय करना होगा।