आज का भविष्य,  शनिवार, 11 जुलाई 2020

Loading

आज का भविष्य– मंगलवार 14 जुलाई 2020
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, होशियार होगा, विचार सुलझे रहेंगे, परिश्रमी और आत्म ज्ञानी होगा। माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा। मनोरंजन का शौकीन होगा। जन्म स्थान से दूर उन्नति करेगा।
मेष– बड़ी सफलता के लिये व्यापक प्रयास करना पडेंगे, आर्थिक कार्यो में आने वाली बाधा दूर होगी, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, आय के साधनों मेंवृद्धि होगी।
वृषभ– जिद में आकर बड़ा जोखिम उठा सकते हैं, कारोबार में पॅूजी निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे, सुखद अनुभवों की प्राप्ति होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।
मिथुन– जिन्हे आप दिल से चाहते हैं, उनके लिये आप कुछ भी करने तैयार हो जायेंगे, यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा, जसिंह जायजाद से लाभ मिलेगा।
कर्क– बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, वैभव विलासिता पर खर्च होगा, अकारण तनाव को टालें, नवीन योजनाओं में व्यवधान आ सकता है।
सिंह– कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध सुधारने का प्रयास सफल होगा, मांगलिक कार्यो की पूर्ति होगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी, निजी मामलों में बुजुर्गो की सलाह हितकर रहेगी।
कन्या– किसी की आर्थिक जिम्मेदारी न लें, पूरी नहीं होगी। पारिवारिक आनन्दोत्सव बना रहेगा, किये गये प्रयासों का लाभ प्राप्त होगा, विवादों को टालें, शुभ संदेश मिलेगा।
तुला– टकराव के कारण साझेदारी का कार्य छोड़ना पड़ सकता है, आर्थिक संतुलन बना रहेगा, रोजी रोजगार का कार्य संतोषजनक रहेगा, शुभ सूचना प्राप्त होगी।
वृश्चिक– भावी योजनायें बनाते हुये आगे बढ़ें, सफलता आपकी राह देख रही है, धार्मिक कार्य बनेंगे,स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, मनोरंजन आदि पर खर्च होगा।
धनु– धर्म में आस्था बढेगी, झूठ बोलकर आप स्वयं उलझन में पड़ जायेंगे, आर्थिक संतुलन बना रहेगा, रोजी रोजगार के कार्यो में किया गया प्रयास सफल होगा।
मकर– आपके सामने कई विकल्प रहेंगे, उचित विकल्प के लिये किसी बुजुर्ग की सलाह लें, बांधव सुख मिलेगा, मनोरंजन आदि के कार्यो में खर्च होगा।
कुम्भ– विरोधियों से अपनी बात मनवाने के लिये कूट नीति से काम लेना पडे़गा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, अनपेक्षित कार्यो में यश मिलेगा, उदर कष्ट हो सकता है।
मीन– बड़ी योजना पर काम करने के लिये व्यापक प्रयास करना पडेंगे, आर्थिक कार्यो में आने वाली बाधा दूर होगी, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, आय के साधनों में वृद्धि होगी।
व्यापार भविष्य :
श्रावण कृष्ण नवमीं को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, सौंप, अजवाईन, आदि किराना वस्तुओं में नरमी होगी, गेहॅू, जौ, चना, बाजरा, में कुछ नरमी होगी, गुड, खांड़, शक्कर, के भाव में समता रहेगी। चांदी में कल की चाल चलेगी। भाग्यांक 2585 है।