आज का भविष्य,  शनिवार, 28 नवंबर 2020

Loading

आज का भविष्य – रविवार 29 नवम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर हष्टपुष्ट और प्रसन्नचित्त रहेगा। स्वाभिमानी ओर कुशाग्र होगी। समाज में इनकी अच्छी प्रतिष्ठा रहेगी। साहसपूर्ण कार्यो में रूचि रहेगी। माता पिता का भक्त होगा। धार्मिक भावना सीमित रहेगी।

मेष– वाहन प्रयोग करते समय सावधानी रखें। अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें। मनोवांछित कार्य पूर्ण होने से मानसिक प्रसन्नता रहेगी।
वृषभ– उच्च अध्ययन पर विचार होगा। संतान की ओर से प्रसन्नता रहेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद मिलेगी। लाभ होगा।
मिथुन– नया घर या दुकान खरीदने का मन बन सकता है। निजी कार्योें पर तुरन्त निर्णय लें। परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। प्रिय सूचना मिलेगी।
कर्क– बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। परिश्रम एवं लगन से कार्य करें। सफलता मिलेगी।
सिंह– युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारी आने से परेशान हो सकते हैं। रूके धन की वसूली होगी। अपने कार्यो का गुप्त रखें।
कन्या– आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्य कुशलता का विकास होगा। निजी मामलों में व्यस्तता रहेगी। किये गये प्रयास सफल होंगे।
तुला– जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। व्यापार में अधिक जोखिम न उठायें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढे़गी। लाभ होगा।
वृश्चिक– आकस्मिक यात्रा करना पड़ सकती है। नवीन कार्य प्रारंभ होगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी। अविवाहित को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
धनु– भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। उच्चाधिकारियों एवं प्रतिष्ठितजनों से मेलजोल, संपर्क बढे्गा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें।
मकर– मेहमानों के कारण निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। मांगलिक कार्य बनेंगे। खर्च अधिक होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कुम्भ– आवेश में आकर कोई भी कार्य न करें। उत्खनन के कार्यो में लाभ होगा। जमीनजायजाद से संबंधित विवाद हो सकता है। हितचिंतक की सलाह लें।
मीन– घर परिवार में किसी उत्सव का सुख मिलेगा। आर्थिक विकास हो सकता है। सम्मान मिलेगा। गलत बदलाव से बचें।
व्यापार-भविष्य–
कार्तिक शुक्ल चर्तुदशी को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से सोना चांदी के भाव में 40 रूपये तक की तेजी होने की संभावना है। तांबा, सूत, उॅनी वस्त्र में कुछ मंदी की संभावना है। गुड़ खां़ड, शक्कर में स्थिति ठीक रहेगी। वायदा विचार आज दिन पिछले सप्ताह के बने भाव घटें, उसी में स्थिति सुधरेगी। भाग्यांक 9254 है।