आज का भविष्य,  रविवार, 18 अक्टूबर 2020

Loading

आज का भविष्य– रविवार 18 अक्टूबर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक परिश्रमी, वाकपटु, व्यवसाय से लाभ कमाने वाला, कुशल परिश्रमी और नेतृत्व प्रधान होगा। शिक्षा सामान्य रहेगी। आर्थिक जीवन सुखद रहेगा। माता पिता के प्रति वैचारिक मतभेद हो सकता है। खर्चीले स्वभाव का न्यायप्रिय होगा।

मेष– कार्यस्थल पर अधिकारियों से सामंजस्य बैठाना होगा। धन हानि हो सकती है, सावधानी आवश्यक है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। संयम से कार्य करना हितकर है।
वृषभ– व्यवसाय में किसी नये प्रस्ताव को स्वीकार करना होगा। परिश्रम की तुलना में लाभ कम होगा। अनबन का सामना करना पड़ सकता है। मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे।
मिथुन– मित्रों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। मनोजरंजन में समय अधिक व्यतीत होगा। आवेश में कोई नया कार्य करना नुकसानदायक रहेगा। महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी।
कर्क– संपत्ति के मामले विचारधीन रखें तो ठीक रहेगा। प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। कार्य संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक घटनाओं में रूझान रहेगा।
सिंह– कहीं कहीं विवादग्रस्त मामले सामने आयेगें, जिनका समाधान समझदारी से हो सकता है। किसी पुराने रोग से उबरने की संभावना है। अप्रत्याशित कार्य बनने का योग है।
कन्या– आज व्यवसाय में नवीन साझेदारी प्रस्ताव सामने आयेंगे। धन लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को महत्व प्राप्त होगा। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रवास का योग है।
तुला– श्रम अधिक होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। खानपान का ध्यान रखना हितकर रहेगा। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा। लाभदायक अवसर प्राप्त होने का प्रबल योग है।
वृश्चिक– अधीनस्थों से मदद प्राप्त करके महत्वपूर्ण कार्य संपन्न करेंगे। पूजा पाठा में मन लगेगा। अनावश्यक किसी को कष्ट न दें। समझादारी और संयम से कार्य करना हितकर रहेगा।
धनु– विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति खानपान पर सावधानी रखें। उत्तरदायित्वों का निर्वहन होगा। संचित कोष में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर– आपके प्रयासों से सबकुछ अनुकूल होने की स्थितियां निर्मित होंगी। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों का निवारण होगा। स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होने का योग है।
कुम्भ– आज अप्रत्याशित खर्चों के कारण गंभीर संकट उभर सकता है। जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी। नौकर चाकरों से संबंधित समस्या रहेगी।
मीन– आज कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी। धन वसूलने में कामयाबी हासिल होगी। पीठ की तकलीफ हो सकती है। आकस्मिक रूप से यात्रा का योग है। पराक्रम बढे़गा।
व्यापार-भविष्य–
द्वितीय आश्विन शुक्ल द्वितीया को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, रूइ्र, कपास, सरसों, सूरजमुखी, मूंगफली के भाव में मंदी होगी। जीरा, धनियां, लालमिर्च, अजवाइ्रन जावित्री के भाव में तेजी होगी। भाग्यांक 6284 है।