आज का भविष्य,  मंगलवार, 29 सितंबर 2020

Loading

आज का भविष्य– मंगलवार 29 सितम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य शांतिप्रिय, होगा। अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला न्यायप्रिय ईमानदार होगा। कला और साहित्य आदि में विशेष लगाव रहेगा। धार्मिक आस्था अच्छी रहेगी। जीवन में सुखी रहेगा।
मेष– वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने से युवा वर्ग उत्साहित रहेगा। नौकरी में तरक्की होगी। महत्वपूर्ण कामकाज बनेगा। माता पिता के सहयोग से समस्याएं हल होंगीं।
वृषभ– महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने में देरी से लाभ मिलना मुश्किल है। मांगलिक कार्य बनेगा। सुख वैभव ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा।
मिथुन– युवाओं का ध्यान मौज मस्ती पर रहेगा। खानपान की गड़गड़ी से सेहत बिगडे़गी। संयम रखकर कार्य करें। व्यर्थ के विवाद से बचें। निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगी।
कर्क– पारिवारिक योजनाओं में बढ़ चढकर हिस्सा लेंगेे। लक्ष्य प्राप्ति के विशेष प्रयत्न आवश्यक है। व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें। व्यर्थ के विवाद से बचें।
सिंह– धार्मिक कार्यो में आस्था बढे़गी। पिछले अनुभवों से सबक लेकर रावणे बढ़े। सतर्कता से कार्य करें। कामकाज पूरा होगा।
कन्या– किसी कार्य को लेकर मन में दुविधा रहेगी। अधिकारी वर्ग खुश रहेगा। शिक्षा संतान के कार्य में सफलता मिलेगी। अनायास शुभ प्रसंग सामने आ सकता है।
तुला– मित्रों से किया वादा पूरा न करने का मलाल रहेगा, आय में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। लोकप्रियता में वृद्धि होगीं । आवश्यक वस्तुओं की प्राप्ति होगी। यात्रा आनन्दमय रहेगी।
वृश्चिक– अचानक नई परेशानियां हैरान कर सकती हैं। विरोधियों से सतक्र रहकर कार्य करें। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। नजदीकी सहयोग मिलेगा।
धनु– मनमौजी सोच आपके लिये नुकसानदायक हो सकती है। पारिवारिक विवादों को टालें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोजगार की प्राप्ति होगी।
मकर– सपने साकार करने का समय है, परिश्रम की कटौती न करें। अड़चने धीरे धीरे सुलझेंगी। विलासिता की वस्तुओं का संग्रह होगा। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी।
कुम्भ– कार्य की दृष्टि से खुद को पहिले से अधिक चुस्त दुरूस्त महसूस करेंगे। परिश्रम अधिक करना होगा, नया खर्च सामने आ सकता है।
मीन– रूका हुआ धन मिलने के आसार हैं, कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पडेगा। सामाजिक कार्य में संलग्नता रहेगी। आर्थिक समस्या का समाधान होगा।
व्यापार-भविष्य–
प्रथम आश्विन शुक्ल त्रयोदशी को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, स्टील, जौ, गेहॅू, ज्वार के भाव में नरमी का रूख रहेगा। गुड़ खांड, शक्कर, सरसों, अरंडी, के भाव में नरमी रहेगी। उसके बाद तेजी का योग है। भाग्यांक 3721 है।