Loading

   

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का एक नया गाना 'बिना मेकअप के' बड़ी तेजी से पसंद किया जा रहा है। इस गाने में वो एक्ट्रेस अरुणा गिरी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'सईयां हमार कलाकार बा' का है। जिसे अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। श्याम देहाती और आजाद सिंह ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है और इसे श्याम आजाद ने म्यूजिक दिया है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 46 हजार से भी अधिक लोग देख चुके है। वहीं इस गाने को अब तक एक हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके है।