Loading

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के शुमार सिंगर और एक्टर हैं। फैंस उनके फिल्मों और गानों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्टर भी अपने प्रशंसकों के लिए एक नया भोजपुरी गाना 'फसल बाड़ू का' लेकर आए हैं। जो आज रिलीज हो गया है। ये गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। अरविंद अकेला कल्लू का यह एक रैप सॉन्ग है। जिसे अरविंद अकेला कल्लू और आरोही सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और आरोही सिंह की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स को प्रिंस प्रियादर्शी ने लिखा है और प्रियांशु सिंह ने इस गाने का निर्देशन किया है जबकि दीपांश सिंह ने इस गाने के वीडियो को डायरेक्ट किया है। ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।